फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The offering, will flower fragrance

चढ़ावे के फूल बिखेरेंगे खुशबू

Wed, 04 Feb 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 04 Feb 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
The offering, will flower fragrance

मंदिरों-मस्जिदाें तथा धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान चढ़ावे के फूल आने वाले दिनों में घरों, आंगनों और धार्मिक कार्यक्रमों में खुशबू बिखेरेंगे। इन फूलों के जरिए अलग-अलग सुगंध वाली अगरबत्ती और रंग बनाए जाएंगे। इन फूलों से तैयार होने वाले रंगों का प्रयोग होली में भी किया जा सकेगा। इसके प्रयोग से शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा।

विज्ञापन


 इसके लिए दिल्ली की प्रभात सोसाइटी फार चाइल्ड डेवलपमेंट (अवाकायम) संस्था ने कदम आगे बढ़ाए हैं। संस्था की टीम द्वारा बुधवार को फूलों से अगरबत्ती और रंग बनाने का प्रशिक्षण शहर के राजेश्वरी विकलांग विद्यालय के मूक-बधिर बच्चों को दिया गया। यदि यह प्रयास रंग लाया तो चढ़ावे के फूलों से गंगा भी मैली नहीं होंगी।
विज्ञापन



शादी-समारोह हो या फिर धार्मिक अनुष्ठान इनमें तरह-तरह के फूलों का प्रयोग किया जाता है। लेकिन आयोजनों के बाद इन फूलों को इकट्ठा कर अक्सर गंगा, नदी या फिर तालाबों में फेंक दिया जाता है। इससे गंगा समेत अन्य नदियां प्रदूषित होती हैं। इसको देखते हुए दिल्ली की प्रभात सोसायटी फार चाइल्ड डेवलपमेंट (अवाकायम) संस्था ने चढ़ावे के फूलों से अगरबत्ती और रंग बनाने का तरीका इजाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए संस्था की ओर से देश भर में जगह-जगह स्कूलों और संस्थाओं के बच्चों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को संस्था के सदस्यों की ओर से शहर के शास्त्रीनगर स्थित राजेश्वरी विकलांग एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र में अध्यननरत मूक-बधिर बच्चों को फूलों से अगरबत्ती और रंग बनाने का विधिवत प्रशिक्षण दिया गया।

 प्रशिक्षण के दौरान संस्था के कोआर्डिनेटर सुरेश तोमर और अंकित शर्मा ने बताया कि फूलों को इकट्ठा करके उन्हें पहले छांट लेना जरूरी है। फूलों की पंखुडि़यों और बीजों को अलग-अलग करके इन्हें धूप के बजाए छांव में सूखा लें। फूल जब सूख जाएं तो उन्हें अलग-अलग करके मिक्सी या फिर ग्राइंडर में पीस लें।


इसके बाद उसे आटे की तरह गूंथें। इसके बाद इससे अगरबत्ती और रंग तैयार किया जा सकेगा। बताया कि फूलों की पखुंडियों से तैयार होने वाले रंगों का प्रयोग होली में किया जा सकेगा। इससे तरह-तरह की खुशबू आएगी लेकिन शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा। प्रशिक्षण के दौरान संस्था की ओर से धीरज कुमार, मुकेश कुमार के साथ ही राजेश्वरी विकलांग विद्यालय की संरक्षिका सविता सिंह तथा प्रधानाचार्य अमरनाथ गुप्ता ने अपना भरपूर सहयोग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed