फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The new passenger train will running from manduadeeh to Chapra

मडुवाडीह से छपरा तक चलेगी नई पैसेंजर गाड़ी

Tue, 30 Dec 2014 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 30 Dec 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
The new passenger train will running from manduadeeh to Chapra

 नए साल में जिले के लोगों को मडुवाडीह से छपरा तक एक नई सवारी गाड़ी की सौगात मिलने जा रही है। यह ट्रेन गाजीपुर होते हुए गुजरेगी। नए वर्ष पर तोहफे के रूप में इस गाड़ी का शुभारंभ केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के हाथों कराए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सिटी रेलवे स्टेशन पर आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में मंगलवार को सहायक मंडल रेल प्रबंधक आनंद भाटिया का यहां आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी हासिल कर रेल अधिकारियों का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

विज्ञापन


 
सहायक मंडल रेल प्रबंधक आनंद भाटिया मंगलवार को दिन में यहां पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने मडुवाडीह-छपरा सवारी गाड़ी के शुभारंभ के लिए 3 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मंच स्थापना के बाबत अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने के बाद स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म देखा।
विज्ञापन


उनके साथ सीनियर डीईएन राहुल श्रीवास्तव थे। इससे पहले वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एसएन साहू और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता वीपी सिंह का निरीक्षण के क्रम में यहां आगमन हुआ। उन्होंने सिटी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और संरक्षा से संबंधित व्यवस्था का जायजा लिया। रेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुरक्षा और संरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने घने कोहरे के बाबत फाग सिग्नल डेटोनेटर के बारे में जानकारी हासिल की। संबंधित को इसके बारे में जरूरी सुझाव दिया। इससे पहले उन्होंने नंदगंज और फिर उसके बाद फुल्लनपुर स्थित गेट और केबिन का मुआयना किया। व्यवस्था पर संतोष जताया। उनके साथ मंडल संरक्षा यातायात निरीक्षक आरके सिंह, काशीनाथ यादव के अलावा स्थानीय रेल अधिकारियों स्टेशन अधीक्षक रामायण सिंह यादव एवं वरिष्ठ यातायात निरीक्षक डा. संजयप्रताप सिंह आदि मौजूद थे।

वाशिंग पिट के लिए किया सर्वे
जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार और विकास को लेकर रेल अधिकारियों की तरफ से माथापच्ची की जा रही है। जिला मुख्यालय पर वाश्ंिाग पिट के निर्माण की योजना है। इस बाबत सिटी रेलवे स्टेशन स्थित फुल्लनपुर क्रासिंग के पास वाशिंग पिट के निर्माण को लेकर मंगलवार को सर्वे की कवायद की गई।


मालूम हो कि निर्माण के लिए करीब आठ सौ मीटर भूमि की दरकार है। लेकिन प्रस्तावित भूमि कुछ कम है। इसके अलावा वाशिंग पिट के लिए तीन जगहों पर सर्वे किया गया। अगर आवश्यक जमीन उपलब्ध हो गई और सब कुछ ठीक रहा तो नए साल में वाशिंग पिट का निर्माण भी संभावित है। इस मौके पर आईओडब्लू दिलीप सिंह और राकेश कुमार मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed