फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The national general secretary of the Suheldev Bharatiya Samaj Party (SBSP) has been accused of breaking promises

Ghazipur News: सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

Thu, 29 Jan 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
The national general secretary of the Suheldev Bharatiya Samaj Party (SBSP) has been accused of breaking promises
दुल्हपुर। जखनिया क्षेत्र में बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियों की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता है। वायरल वीडियों में स्थानीय नागरिकों ने अरविंद राजभर को पूर्व में किए गए वादे की याद दिलाई। जिसमें उन्होंने शहीद स्मारक के लिए हाई मास्ट लाइट और भव्य प्रवेश द्वार बनवाने की सार्वजनिक घोषणा की थी, लेकिन वर्षों बाद भी यह वादा पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन

वायरल वीडियों में लोगों के सवालों के जवाब में अरविंद राजभर ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहते है कि वह ऐसे नेता नहीं हैं जो सैफई-इटावा पैसा भेज दें और विकास देखना है तो घोसी और जहूराबाद जाकर देखा जा सकता है। हालांकि, उनके इस बयान से स्थानीय लोग संतुष्ट नहीं दिखे। इसी दौरान क्षेत्रीय विधायक बेदी राम के एक बयान से भी क्षेत्र में असंतोष और बढ़ गया। शादियाबाद थाना चौराहे पर लगी हाई मास्क लाइट के महज दो महीने में खराब हो जाने की शिकायत पर विधायक द्वारा दिए गए बयान जब मैं चाहूंगा, तब लाइट जलेगी को लोगों ने अहंकारपूर्ण बताया। बताया जाता है कि सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव महाराजा राष्ट्रीय सुहेलदेव स्टेडियम, लखमनपुर डिहवा में आयोजित खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के लिए शहीद चौराहा पहुंचे थे, जहां शहीद जगपति राम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम प्रस्तावित था। उधर,
विज्ञापन

वायरल वीडियो को लेकर जखनिया विधायक बेदी राम ने कहा कि मैं वादा छोड़ने वालों में नहीं हूं। जिस लाइट को लेकर वीडियो वायरल किया जा रहा है, वह मैंने स्वयं लगवाया था, लेकिन सपा के लोगों ने उसका उद्घाटन कर कनेक्शन जोड़ दिया। वहीं, सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने कहा किवादा खिलाफी का आरोप पूरी तरह से निराधार है। विधायक निधि से लाइट लगावाई गई है, जिसे कुछ लोगों ने मनमाने तौर पर चालू कराना चाहा, जिसके चलते वह जल गई। उसे फिर से लगवाने के लिए ठेकेदार से कहा गया है। रहीं बात प्रवेश की तो उसके लिए भी कार्य चल रहा है। साथ ही प्रतिमा स्थल पर भी आधुनिक लाइट लगवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed