{"_id":"67af91a567435769b504a825","slug":"the-name-of-martyr-veer-abdul-hamid-was-removed-from-the-school-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-128211-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: विद्यालय पर लिखा शहीद वीर अब्दुल हमीद का नाम हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: विद्यालय पर लिखा शहीद वीर अब्दुल हमीद का नाम हटाया
विज्ञापन
दुल्लहपुर। परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के नाम से जुड़े विद्यालय का नाम बदल दिया गया है। अब पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय धामुपुर अंकित करा दिया। इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शहीद के परिवार और स्थानीय लोगों में इसे लेकर नाराजगी है। उन्होंने फोन से बीएसए से भी शिकायत दर्ज कराई है।
धामुपुर गांव निवासी वीर सपूत अब्दुल हमीद ने 1965 के भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तानी पैटन टैंकों को ध्वस्त कर देश का मान बढ़ाए थे। उनके पौत्र जमील आलम ने कहा कि गांव के विद्यालय का नामकरण शहीद वीर अब्दुल हमीद के नाम पर किया गया था। लेकिन विद्यालय प्रशासन ने मनमाने तरीके से उसका नाम बदल दिया है।
उन्होंने इस फैसले को शहीद का अपमान बताते हुए कहा कि बेसिक शिक्षा अधिकारी से उन्होंने फोन पर इसकी शिकायत दर्ज करवाया है। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि प्रधानाध्यापक ने मुझे अवगत कराया है कि अभिलेखों में कभी भी शहीद वीर अब्दुल हमीद का नाम अंकित नहीं किया गया है। कंपोजिट विद्यालय धामुपुर अप्रैल 2019 से चल रहा है। मैं इसको जाकर देखूंगा। शहीद का सम्मान सर्वोपरि है।