फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The mystery of laborer's murder could not be solved even after three days

Ghazipur News: तीन दिन बाद भी मजदूर हत्याकांड की नहीं सुलझ सकी गुत्थी

Thu, 06 Jun 2024 03:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
The mystery of laborer's murder could not be solved even after three days
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के सिउरा गांव स्थित ईंट भट्ठे पर सो रहे एक मजदूर की अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी। वारदात के तीन बाद भी पुलिस हत्यारोपी को चिन्हित करना तो दूर हत्या के कारणों की गुत्थी भी नहीं सुलझा सकी है। घटना के दिन से फरार चल रहे एक मजदूर पर आशंका व्यक्त करते हुए तलाश में टीम लगाने का दावा तो कर रही है, लेकिन अब तक सफलता भी नहीं मिली है।
विज्ञापन

सबसे बड़ी बात तो यह है कि पुलिस मजदूर को दबोचने के लिए गैर प्रांत व जनपदों का खाक तो जरूर छान रही है, लेकिन वह अब तक इस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है कि डब्लू राम की हत्या फरार मजदूर ने की है अथवा दूसरे ने वारदात को अंजाम दिया है। हत्याकांड के छानबीन से जुड़े पुलिस के सभी बिंदु फरार मजदूर पर टिक चुकी है। ऐसे में फरार चल रहे मजदूर को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई, लेकिन सफलता नहीं दिखाई पड़ रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के इसहाकपुर गांव निवासी डब्लू राम (35) अपने परिवार के साथ सिउरा गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर ईंट की पथाई का कार्य करता था। बीते दो जून की रात डब्लू राम पत्नी उषा देवी और अपने चार बच्चों के साथ भोजन करने के बाद ईंट के चट्टे पर सो रहा था। बीते तीन जून की सुबह मजदूर डब्लू राम की गला रेतकर हत्या की जानकारी परिजनों को हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरएस नागर ने बताया कि फरार चल रहे मजदूर की तलाश चल रही है। पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को चिन्हित कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed