फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   the miscreants took the object out of temple

मंदिर से पिंड उखाड़ ले गए बदमाश

Sun, 16 Feb 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
the miscreants took the object out of temple
जमानिया कोतवाली के जीवपुर स्थित नेवाजू बाबा मंदिर से उपद्रवियों द्वारा उखाड़ा गया गंगा में मिला - फोटो : GHAZIPUR
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के जीवपुर गांव स्थित नेवाजू बाबा मंदिर में स्थापित मूर्ति (पिंड) को अराजतक तत्व उखाड़कर शनिवार की रात किसी समय अपने साथ लेते गए। सुबह इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मंझरिया गांव के पास गंगा नदी में पिंड मिला, जिसे पुलिस ने फिर से मंदिर में स्थापित करा दिया। मालूम हो कि जीवपुर गांव में स्थित नेवाजू बाबा मंदिर में स्थापित मूर्ति (पिंड) रविवार की रात किसी समय अराजक तत्व उखाड़ ले गए। रविवार की सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो गायब पिंड देख दंग रह गए। जानकारी होते ही कुछ ही देर में मौके पर दर्जनों ग्रामीण पहुंच गए और घटना को लेकर आक्रोशित हो गए। सब्बलपुर ग्राम निवासी रामबली यादव ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही देवरिया चौकी प्रभारी राजीव कुमार त्रिपाठी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और छानबीन में जुट गए। पता चला कि पिंड चितावनपट्टी मंझरिया गांव के पास गंगा में पड़ा है। इस पर पुलिस के साथ ही ग्राम प्रधान ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। पिंड को पानी से निकालकर मंदिर में लाया गया। इसके बाद दिन में दस बजे विधिवित पूजन-अर्चन के बीच पिंड की स्थापना की गई। इस संबंध में चौकी प्रभारी राजीव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर से पिंड उखाड़कर ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर ग्रामीणों के सहयोग से उसे बरामद कर मंदिर में स्थापित करा दिया गया है। इस मामले में अभी तक किसी की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। फिर भी मामले छानबीन करते हुए अराजक तत्वों की तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed