फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The miscreants shot the land businessman, serious

बदमाशों ने जमीन व्यवसायी को मारी गोली, गंभीर

Thu, 23 Sep 2021 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
The miscreants shot the land businessman, serious
खानपुर। थाना क्षेत्र के मौधा गांव में बृहस्पतिवार की भोर चार बदमाशों ने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे जमीन व्यवसायी को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। परिजन घायल को उपचार के लिए वाराणसी ले गए, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। घायल के इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घायल के बड़े पुत्र की तहरीर पर पुलिस चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है। गांव निवासी संजय सिंह (55) परिवार के साथ प्रयागराज में रहते हैं। वह वहां पर प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं। वह 17 सितंबर को अपने बड़े पुत्र अश्वनी के साथ गांव आए थे। देर रात खाना खाने के बाद घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। वहीं उनका बड़ा पुत्र अश्वनी भी पास में ही दूसरे चारपाई पर सोया था। भोर में पैदल ही चार बदमाश पहुंचे और संजय सिंह को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। गोली प्रापर्टी डीलर के सिर में लगी। परिजन उन्हें उपचार के लिए वाराणसी निजी अस्पताल ले गए। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ में जुट गई। देर शाम घायल प्रापर्टी डीलर के बड़े बेटे अश्वनी सिंह ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में खानपुर प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। घायल के पुत्र की ओर से मिली तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तीन लोगों ेको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed