फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The minister in charge gave checks to the women of the group

प्रभारी मंत्री ने समूह की महिलाओं को दिया 11 लाख 85 हजार रुपये का डेमो चेक

Thu, 29 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
The minister in charge gave checks to the women of the group
मरदह ब्लाक के सभागार में महिला समूह के कार्यकर्ताओं को डेमो चेक देते जिले के प्रभारी मंत्री आनन्? - फोटो : GHAZIPUR
जिले के प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने बृहस्पतिवार को स्थानीय विकास खंड कार्यालय में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रशिक्षित बीसी सखी को डिवाइस एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 11 लाख 85 हजार रुपये के डेमो चेक दिए। कहा कि गांवों में महिलाएं समूह बनाकर कार्य करें।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने डिवाइस भी प्रदान किया, जिससे बिजली का बिल, समूह के तहत राशन वितरण या पैसे की जमा या निकासी की जा सके। कहा कि प्रत्येक ग्राम सभा में आने वाले हर सरकारी कार्यों को इन बीसी सखी के समूह की तरफ से ही कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामुदायिक शौचालय की देखरेख करने के लिए बीसी सखी के लोगों को महीने का मानदेय दिया जाएगा। विशिष्ट अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग के लोग राहत महसूस कर रहे हैं। ब्लॉक में निरीक्षण के दौरान सब कुछ संतोषजनक रहा। समीक्षा बैठक में उन्होंने हिदायत दी कि सभी सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्रों को मिले। आवास, पेंशन संबधित बातों पर प्रकाश डालते हुए एडीओ समाज कल्याण भानुप्रताप एवं सहायक लेखाकार संजय गुप्ता को फटकार लगाई। कहा कि किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर पीडी बालगोविंद शुक्ला, डीडीओ भूषण कुमार, डीडी गोपालकृष्ण चौधरी, कासिमाबाद के एसडीएम भारत भार्गव, खंड विकास अधिकारी शिरीष वर्मा, एडीओ पंचायत रमेशचंद्र यादव, अनिल कुशवाहा, प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ चमचम, धर्मेंद्र कुमार सिंह मंटू, चतुर्भुज सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि पप्पू सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा भानूप्रताप सिंह, प्रवीण पटवा, बृजेश सिंह, अरविंद सिंह, झब्बू उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed