फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The minister got angry after getting a straw hut in the fodder

Ghazipur News: चारे में पुआल की कुट्टी मिलने पर भड़के मंत्री

Sat, 11 Mar 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
The minister got angry after getting a straw hut in the fodder
रेवतीपुर ब्लाक क्षेत्र के नौली ग्राम सभा के भिटुका गांव में बने अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का शुक्रवार को पशुधन विकास परिषद के सदस्य दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री श्रीनारायन राजभर ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पशुओं को चारे में मात्र पुआल की कुट्टी पाए जाने पर वह भड़क गए।
विज्ञापन

उन्होंने अभिलेखों का अवलोकन किया तो तमाम कमियां मिली। कर्मचारी दर्जा प्राप्त मंत्री के एक भी सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को इस आश्रय केंद्र की दशा जल्द सुधारने के साथ ही लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। अगले निरीक्षण में स्थिति सही न मिलने पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने की चेतावनी दी। इस अवसर पर गुलाब राजभर, रामानंद यादव, जितेंद्र राजभर, प्रधान रामधनी राम, गंगादयाल राजभर, चंदन, पंकज राजभर, कृष्णा राजभर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed