{"_id":"695ffa11f853420b5408fe54","slug":"the-minimum-temperature-reached-eight-degrees-for-the-second-time-in-the-season-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-145250-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सीजन में दूसरी बार न्यूनतम तापमान आठ डिग्री पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सीजन में दूसरी बार न्यूनतम तापमान आठ डिग्री पहुंचा
विज्ञापन
दिलदारनगर जंक्शन से छाए घने कोहरे के बीच गुजरती ट्रेन। संवाद
- फोटो : udhampur news
गाजीपुर। कोहरे के साथ शीतलहर से पूरा जिला ठिठुर रहा है। बृहस्पतिवार को एक डिग्री की गिरावट के साथ इस सीजन में दूसरी बार न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अधिकतम तापमान भी दो डिग्री लुढ़क कर 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सर्द हवाएं चलने के कारण दिन भर लोग कांपते रहे। वहीं, घने कोहरे के कारण गरीब रथ और उपासना एक्सप्रेस निरस्त रहीं जबकि मगध एक्सप्रेस सात घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल समेत अन्य ट्रेनेंतात घंटे तक विलंबित रहीं।
पिछले साल जिले में 15 जनवरी को अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस साल पहली बार 5 जनवरी को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। इस सीजन में बृहस्पतिवार को दूसरी बार न्यूनतम तापमान आठ डिग्री पहुंच गया। इसमें एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़क कर सीजन में पहली बार 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सात जनवरी को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस था।
पूरा जिला शीतलहर की चपेट में रहा। पूरे दिन कोहरा छाने के कारण धूप नहीं निकली और ठंडी हवाएं चलती रहीं। इससे लोग घरों के अंदर भी कांपते रहे। जगह-जगह लोग अलाव से चिपके रहे। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि आठ और नौ जनवरी को जनपद येलो जोन में रहेगा। इसके कारण घना कोहरा छाने का अनुमान है।
विज्ञापन
0000000000000
सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ गए
गाजीपुर। भीषण ठंड का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। चही वजह है कि अस्पतालों में सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी में इन दिनों मौसमी बीमारियों से पीड़ित 65 से 70 लोग पहुंच रहे हैं। प्रधानाचार्य प्रो. आनंद मिश्रा ने बताया कि ओपीडी में ज्यादातर मरीज सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े हैं। इस मौसम में सतर्कता बरतना बहुत जरूरी है
0000000000
गरीब रथ और उपासना एक्सप्रेस निरस्त रही
दिलदारनगर। भीषण ठंड और कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। बहस्पतिवार को गरीब रथ एक्सप्रेस और उपासना एक्सप्रेस निरस्त रही। वहीं, अप में सीमांचल एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, पटना-कुर्ला एक्सप्रेस एक घंटा, अमृतसर मेल दो घंटा, विभूति एक्सप्रेस चार घंटे, आरा-वाराणसी पैसेंजर दो घंटा, फरक्का एक्सप्रेस दो घंटे, पटना-वाराणसी पैसेंजर एक घंटा, ब्रह्मपुत्र मेल एक घंटा देरी से आई।
इसी तरह पटना-डीडीयू पैसेंजर एक घंटा, भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस एक घंटा व ताड़ीघाट-दिलदारनगर पैसेंजर एक घंटे विलंबित रही। डाउन में श्रमजीवी एक्सप्रेस ढाई घंटे, डीडीयू-पटना पैसेंजर दो घंटे, डीडीयू-दिलदारनगर-ताड़ीघाट पैसेंजर दो घंटे, जनशताब्दी एक्सप्रेस एक घंटा, दादर-गुवाहाटी एक्सप्रेस दो घंटे, मगध एक्सप्रेस सात घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल छह घंटे, अमृतसर मेल दो घंटे, फरक्का एक्सप्रेस एक घंटा देरी से जंक्शन पर पहुंची।