फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The mercury dropped by three degrees in five days, cold gained momentum

Ghazipur News: पांच दिनों में तीन डिग्री लुढ़का पारा, ठंड ने पकड़ी रफ्तार

Thu, 21 Nov 2024 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
The mercury dropped by three degrees in five days, cold gained momentum
गाजीपुर। मौसम में अब बदलाव देखने को मिल रहा है। रात में सिहरन तो सुबह कोहरा देखने को मिल रहा है। दिन में धूप का असर भी कम हो गया है। एक सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आई है। पांच दिनों में तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते रात के साथ ही दिन में भी ठंड महसूस हो रही है। आने वाले दिनों में ठंड और अधिक बढ़ने वाली है। साथ ही वातावरण में कोहरा भी छाएगा। बदलते मौसम में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

नवंबर का तीसरा सप्ताह शुरू हो गया है। ठंड भी अब रफ्तार पकड़ने लगी है। हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ने लगी है। मौसम वैज्ञानिक कपिल देव शर्मा ने बताया कि आने वाले 4-5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। हल्के कोहरा रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में कमी जाएगी। इससे ठंड बढ़ेगी। ये हवाएं देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र से प्रवेश करते हुए अपना प्रभाव दिखाएंगी। गलन अगले महीने में शुरू होने की संभावना है। किसानों को सलाह है कि वे पशु को ठंड से बचाने की व्यवस्था कर लें। दूसरी तरफ लोगों को दुकानों पर गर्म कपड़ों की खरीदारी करते हुए देखा जा रहा है। ठंड की शुरुआत होते ही नगर में गर्म कपड़ों के स्थायी व अस्थाई दुकानें सज गई हैं। गर्म कपड़ों के विक्रेताओं को उम्मीद है कि इस सीजन में अच्छी आमदनी होगी।
विज्ञापन

अस्पताल में पहुंच रहे 250 मरीज : गाजीपुर। मौसम में बदलाव होने के कारण वायरल फीवर, सर्दी, जुकाम, खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओपीडी में रोज इन बीमारियों के 250 मरीज पहुंच रहे हैं। सामान्य दिनों में यह आंकड़ा 25 से 30 रहता था। प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि मौसम बदलने से मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2000 रुपये तक में बिक रहे कंबल : गाजीपुर। नगर के विभिन्न गर्म कपड़ों की दुकानों पर ग्राहक नजर आने लगे हैं। कंबल 700 से 2000 रुपये तक में बिक रहे हैं। इसी तरह जैकेट 1500 से 3000 तक में उपलब्ध हैं। मोफलर 60 से 250 रुपये तक में हैं। स्वेटर 700 से 2000 रुपये तक में बिक रहे हैं। सदरी 800 से 2500 रुपये तक में उपलब्ध है।

आंकड़ों में एक सप्ताह का तापमान
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
16 29.7 16.3
17 29.4 15.2
18 29.7 15.1
19 30.2 14.6
20 27.0 15.1
21 26.8 13.7
मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है। एक सप्ताह में ठंड और बढ़ेगी। वातावरण में कोहरे के साथ धुंध भी छाएगी। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। -कपिलदेव शर्मा, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed