फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The medical officer in charge has sought an explanation from five ANMs

Ghazipur News: प्रभारी चिकित्साधिकारी ने पांच एएनएम से मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 22 Jan 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The medical officer in charge has sought an explanation from five ANMs
रेवतीपुर। कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. अमर कुमार ने पांच एएनएम से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. अमर कुमार ने बताया कि जिन एएनएम से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि अगर उनके द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है तो वेतन रोकने की विभागीय कार्रवाई होगी। डाॅ. अमर कुमार ने कहा कि शासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत पारदर्शी क्रियान्वयन अनिवार्य है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी एएनएम को अपनी कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने और निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति के लिए पूरी गंभीरता से कार्य करने का निर्देश दिया। आभा आईडी निर्माण की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जताते हुए डाॅ. अमर कुमार ने कहा कि जहां 80 प्रतिशत लक्ष्य निर्धारित है, वहीं अब तक मात्र 60 प्रतिशत ही पूरा हो सका है।
विज्ञापन

ऑनलाइन सर्वे और डाटा फीडिंग में तेजी के निर्देश चिकित्साधीक्षक ने स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण करने, वजन, बुखार सहित अन्य स्वास्थ्य जांच, जन्म-मृत्यु का ऑनलाइन सर्वे, तथा ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करने के साथ-साथ समय से ऑनलाइन डाटा फीडिंग करने के निर्देश दिया। इस अवसर पर बीपीएम बबीता सिंह, बीसीपीएम सुनील, एआरओ संदीप, आशुतोष सिंह, अभिषेक उपाध्याय, अजय कुमार, शैलजा राय, शैलेश राय, पूजा, प्रियंका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed