फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The medical college's electricity was out for 12 hours, treatment was done in mobile light

Ghazipur News: 12 घंटे गुल रही मेडिकल कॉलेज की बिजली, मोबाइल की रोशनी में हुआ उपचार; बिलबिलाए तीमारदार

Sun, 27 Jul 2025 12:34 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 27 Jul 2025 12:34 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 12 घंटे तक बत्ती गायब रही। इस कारण अस्पतालकर्मियों से लेकर मरीज और तीमारदार गर्मी का दंश झेलते रहे। हालत यह हो गई थी कि टाॅर्च की लाइट में मरीजों का परीक्षण किया गया।

विज्ञापन
The medical college's electricity was out for 12 hours, treatment was done in mobile light
टाॅर्च की रोशनी में मरीज का परीक्षण करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ghazipur News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल की विद्युत व्यवस्था इन दिनों चरमरा गई है। आपात सेवा के लिए 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का दावा हवा- हवाई साबित हो रहा है। शनिवार की भोर चार बजे से विद्युत आपूर्ति ठप है। अंधेरे में आपात कक्ष से लेकर वार्ड को सिर्फ जनरेटर का सहारा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि मरीजों का उपचार मोबाइल की रोशनी में स्वास्थ्य कर्मियों को करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के 200 बेड पुरुष अस्पताल में जहां आपातकक्ष, सर्जिकल वार्ड, सर्जरी कक्ष, एक्स-रे कक्ष, सिटी स्कैन और पैथोलॉजी कक्ष स्थित है। यहीं नहीं 300 बेड के सात मंजिला अस्पताल में पर्ची काउंटर, दवा काउंटर और वार्ड में मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। 
विज्ञापन


आपातकक्ष और वार्ड में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा बेड तक उपलब्ध कराई गई है। ऐसे में अचानक विद्युत आपूर्ति ठप होने से गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की तबीयत और भी खराब हो जाती है। जबकि अस्पताल के लिए 24 घंटे विद्युत व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान हुअ तीमारदार

बावजूद स्थिति है कि हर घंटे ही ट्रिपिंग और कटौती से मरीजों को जहां दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उमस भरी गर्मी में मरीजों को घंटों बिलबिलाना पड़ रहा है। हालांकि जनरेटर से विद्युत सप्लाई कर किसी तरह से व्यवस्था को संचालन किया जा रहा है। 

महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि विद्युत विभाग के जिम्मेदारों को आपूर्ति व्यवस्था ठप होने की जानकारी दी गई है। दुरुस्त कर जल्द से आपूर्ति ठीक करने का दवा बिजली निगम द्वारा किया गया है।

48 घंटे में 650 लीटर डीजल की खपत
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 24 घंटे बिजली व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आ गई। बिजली निगम के अधिकारियों एवं कर्मियों की लापरवाही के चलते आए दिन आपूर्ति ठप रह रही है। स्थिति यह है कि 48 घंटे में 650 लीटर डीजल की खपत हो रही है। जनरेटर चलाकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आपूर्ति बहाल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed