फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The maximum temperature reached 42 degrees Celsius

Ghazipur News: 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा अधिकतम तापमान

Sun, 19 Apr 2026 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
The maximum temperature reached 42 degrees Celsius
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास बच्चें को तेज धूप से बचाने के लिए उसे गमछे से ढंककर ले जाते परिजन। 
गाजीपुर। गर्मी ने वर्ष 2025 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 19 अप्रैल 2025 को अधिकतम तापमान 35.8 व न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे दिन लोग चिलचिलाती धूप से तपते रहे। दोपहर में लू भी चली।
विज्ञापन

वर्ष 2025 की अपेक्षा इस बार छह डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान अधिक रहा। सुबह 10 बजे से ही धरती तपने लगी थी। छुट्टी का दिन व मौसम का तल्ख तेवर देखकर ज्यादातर लोगों ने दिन के समय घरों में रहना ही मुनासिब समझा। जो लोग घरों के बाहर निकले, वह तीखी धूप के कारण झुलसते रहे। खुद को बचाने के लिए लोग सिर व मुंह को गमछे से ढंके रहे। इसी तरह महिलाओं को भी ओढ़नी व दुपट्टे से चेहरे व सिर को ढके हुए देखा गया। झुलसाती धूप के कारण इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आए। सबसे अधिक दिक्कत हाईवे पर लंबी दूरी तय करने वाले बाइक सवारों को हुई। रास्ते में दुकान व पेड़ देखकर उनको आराम करते हुए देखा गया। गर्मी व धूप का कहर इस कदर रहा कि दोपहर के समय घर व प्रतिष्ठान भी तपते नजर आए। इसके कारण घरों में रहने वाली महिलाएं व बच्चे परेशान नजर आए। दूसरी तरफ अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो वर्ष 2025 में 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लेकिन, इस वर्ष 19 अप्रैल को ही अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं मौसम विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed