फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The married woman filed a police complaint against her husband and six others

Ghazipur News: विवाहिता ने पति सहित छह पर दर्ज कराई प्राथमिकी

Thu, 22 Jan 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The married woman filed a police complaint against her husband and six others
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के इंदौर निवासी नूरजहां खातून ने मंगलवार को तहरीर देकर पति सहित छह पर प्राथमिकी दर्ज कराई। दहेज में पांच लाख रुपये न देने पर ससुरालियों ने पीड़िता को घर से निकाल दिया। ऐसे में पीड़िता मायके में रह रही है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। कोतवाल राजनाराण ने बताया कि पीड़िता नूरजहां खातून ने तहरीर देकर बताया कि बीते 20 अगस्त 2019 को बलिया जनपद के बैरिया थाना के चकिया निवासी इमरान सिद्दीकी के साथ हुई थी। विवाह के बाद पीड़िता विदा होकर ससुराल चकिया गई। पीड़िता ने बताया कि दो माह बाद से ही पति इमरान, ससुर मकबूल, आजाद, समीर और सलमा दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। इसको लेकर लाठी- डंडे से मारपीटकर आरोपियों ने घायल कर दिया और 22 अक्टूबर 2019 को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

मायके इंदौर में रह ही हूं। इधर ससुरालीजन पति इमरान की दूसरी शादी कराने के फिराक में हैं। न्याय की गुहार लगाई। कोतवाल राजनारायण ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर इमरान, मकबूल, मासूम, आजाद, समीर, सलमा के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed