फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The market shone with the glory of Eid, the faces of the shopkeepers blossomed

ईद की रौनक से चमका बाजार, दुकानदारों के चेहरे खिले

Fri, 29 Apr 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The market shone with the glory of Eid, the faces of the shopkeepers blossomed
गाजीपुर। ईद से पहले अलविदा जुमे की नमाज शुक्रवार को अदा की गई। इसके साथ ही ईद में अब कुछ ही दिन शेष रह गए है। ऐसे में शुक्रवार को बाजार में काफी रौनक देखने को मिली। बाजार में सेवई, कपड़ा, जूता-चप्पल, टोपी, शृंगार सहित पर्व से संबंधित अन्य सामानों की दुकानों पर सुबह से देर रात तक चहल-पहल रही।
विज्ञापन

इसमें महिलाओं के साथ बच्चे भी शामिल रहे। अब बरकत एवं रहमत का महीना रमजान रुखसत को चंद दिन बचे हैं। महिलाएं घरों को सजाने, कॉस्मेटिक सामान एवं विभिन्न प्रकार के सूट तो पुरुष डिजायनर कपड़े खरीदने में व्यस्त हैं। चांद के दीदार के साथ ही ईद मनेगी। ऐसे में शाम के वक्त सदर बाजार, मिश्र बाजार, लालदरवाजा, महुआबाग सहित अन्य स्थानों पर सजे दुकानों में काफी भीड़-भाड़ रही। महिलाएं जहां डिजायनर सूट, चूड़ी, दुपट्टा और बुर्के आदि सहित कॉस्मेटिक सामान खरीद रही हैं। वहीं पुरुष टोपी, कुर्ता पायजामा, पैंट, सूट, पसंद कर रहे हैं। वहीं बच्चे भी अपने मन पसंद सामान खरीद रहे हैं। बाजार स्थित दुकानदार विजय अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं एवं युवतियों को स्टाइलिश सूट ज्यादा लुभा रहे हैं। कढ़ाईदार सूट की ज्यादा मांग है। वहीं पंजाबी, पेपर सिल्क सूट का भी क्रेज है। जो एक हजार से लेकर छह हजार रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

कॉटन के सूट भी पांच सौ से लेकर तीन हजार रुपये तक बिक रहे हैं। गांधी पथ के दुकानदार अनस अहमद ने बताया कि लड़के और बुजुर्ग ईद पर पठानी कुर्ता पैजामा ज्यादा सिलवा रहे है और गर्मी होने से लिनेन का कपड़ा काफी डिमांड में है। कपड़ा 800 से 1600 रुपये मीटर बिक रहा है। स्टीमर घाट पर साजो-शृंगार के दुकानदार पवन ने बताया कि महिलाएं और युवतियां क्रीम और आई लाइनर, नेल पॉलिश का डिमांड है। ईद पर्व को देखते हुए महिलाओं, पुरुषों, युवतियों एवं बच्चों की बाजार में भीड़ जुटना शुरू हो जाती है। रेडीमेड कपड़ों, जूता, चप्पल, कॉस्मेटिक, चूड़ी आदि की दुकानों पर भीड़ जुट रही है। प्रतिदिन हजारों रुपये की खरीदारी होने से दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed