Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The Mahila Morcha has resolved to win all the assembly seats

Ghazipur News: महिला मोर्चा ने सभी विस सीटों पर जीत का लिया संकल्प

Wed, 11 Nov 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The Mahila Morcha has resolved to win all the assembly seats
भाजपा कार्यालय सभागार में आयोजित अभिनंदन बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ महिला मोर्चा की क्षेत्रीय
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक एवं अभिनंदन बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय छावनी लाइन स्थित सभागार में हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि संगठन में नवीन दायित्व प्राप्त करने वाली सभी मातृशक्ति के लिए यह सौभाग्य का विषय है कि मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा इसी जिले से हैं।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष माया सिंह ने बताया कि जिले में सात विधानसभा क्षेत्र 3335 बूथ तथा 604 संगठनात्मक शक्ति केंद्रों के माध्यम से पार्टी जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के मूल मंत्र को आत्मसात कर संगठनात्मक एवं राजनीतिक गतिविधियों का संचालन करती है। इस मौके पर साधना राय, किरन सिंह, विभा पाल, सुमन बिंद एवं सुशीला सोनकर के अलावा गोदावरी राजभर, रंजू विश्वकर्मा, डॉ. सरिता कुशवाहा, रंभा राय, कल्पना कुशवाहा, अंजलि आदि उपस्थित रहीं। संचालन जिला उपाध्यक्ष नीलम सिंह और अंत में नव नियुक्त महामंत्री एवं मरदह ब्लॉक की प्रमुख सीता सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed