{"_id":"672e6384c7ae46d4eb02c204","slug":"the-lord-of-the-world-will-wake-up-from-yoga-nidra-on-12th-shehnai-will-echo-from-16th-ghazipur-news-c-313-svns1023-123212-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 12 को योग निद्रा से जागेंगे जगत के पालनहार, 16 से गूंजेगी शहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 12 को योग निद्रा से जागेंगे जगत के पालनहार, 16 से गूंजेगी शहनाई
विज्ञापन
गाजीपुर। बीते 17 जुलाई से मांगलिक कार्यक्रम नहीं हो रहे थे। 12 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु योग निद्रा से जागेंगे। इसके बाद 16 नवंबर से वैवाहिक व मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। इस महीने शादी-विवाह के कुल नौ शुभ मुहूर्त हैं।
मान्यता है कि आषाढ़ माह के देवशयनी एकादशी से चतुर्मास की शुरुआत होती है। इसके कारण मांगलिक कार्यक्रम बंद हो जाते हैं। इस बार बीते 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी थी। पंडित मुनींद्र उपाध्याय के अनुसार 16 नवंबर को भगवान सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इसी दिन से शहनाई बजनी शुरू हो जाएगी। शुभ मुहूर्त शाम 7.35 बजे है। वहीं देवोत्थान एकादशी 12 नवंबर को है। कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष को देवोत्थान एकादशी पड़ती है। इसी दिन तुलसी व शालिग्राम की शादी होगी। हरिप्रबोधिनी एकादशी का व्रत भी 12 नवंबर को मनाया जाएगा। वहीं 16 दिसंबर से अगले वर्ष 15 जनवरी तक एक महीने का खरमास रहेगा। इसके कारण शादी-विवाह के कार्यों पर ब्रेक लगा रहेगा।
नवंबर में विवाह मुहूर्त
16, 17, 18, 22, 23, 28 व 29 नवंबर की तिथि विवाह के लिए उपयुक्त है।
दिसंबर में विवाह मुहूर्त
3, 4, 5, 9, 10, 11, 13, 14 तारीख विवाह के लिए शुभ माना जा रहा है।
वर्ष 2025 में विवाह मुहूर्त
जनवरी - 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22 व 23
फरवरी - 3, 6, 7, 12, 13, 15, 18, 20, 21, 22 व 25
मार्च - 1, 2, 3, 6, 7 व 12
अप्रैल - 16, 18, 20, 29, 30
मई - 1, 5, 6, 7, 8, 15, 17, 18, 22, 23, 28
जून - 2, 4, 7 ,8
मैरेज हाल, साउंड, कैटरिंग की हुई बुकिंग
गाजीपुर। शादी के कार्यक्रम के आयोजन को लेकर लोग मैरेज हाल, कैटरिंग, टेंट, हलवाई, साउंड सिस्टम, लाइट, बैंड-बाजा आदि की बुकिंग कर लिए हैं। इस महीने में लग्न की शुरुआत होने से वैवाहिक कार्यक्रमों से जुड़े आयोजक भी काफी उत्साहित हैं।