फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The look of Navapura Ghat will change with Rs 1.98 crore

Ghazipur News: 1.98 करोड़ से बदलेगा नवापुरा घाट का लुक

Wed, 09 Apr 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The look of Navapura Ghat will change with Rs 1.98 crore
नगर का नवापुरा गंगा घाट, जहां लोग फुरसत के पल बिताने के लिए स्वयं या परिवार संग पहुंचते हैं। बेंचों पर बैठकर वे गंगा की लहरों और प्राकृतिक सौंदर्य को घंटों निहारते हैं।
विज्ञापन

इस दृश्य को देखकर काशी के अस्सी घाट की यादें जेहन में आ जाती हैं। कुछ लोग इसे जिले का मिनी अस्सी घाट भी कहते हैं। यह घाट अब 1.98 करोड़ की लागत से संवारा जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने बीते दिनों वंदन योजना के तहत शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसके तहत नवापुरा गंगा घाट पर विभिन्न कार्यों के लिए मंजूरी मिली थी। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था के रूप में सीएनडीएस (निर्माण और डिजाइन सेवाएं) को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था की ओर से बीते मार्च से कार्य शुरू करा दिया गया है। इसके तहत नवापुरा गंगा घाट पर विश्रामालय, पूजन के लिए हाॅल व विजिटर रूम का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था का दावा है कि जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। विश्रामालय में लोग बेंचों पर बैठकर गंगा की कल-कल करती ध्वनि को सुन सकते हैं। साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठा सकते हैं।

वहीं पूजन हाॅल में श्रद्धालु बैठकर विधि-विधान से पूजा कर सकते हैं। विजिटर रूम का निर्माण इसलिए किया जा रहा है ताकि इसके माध्यम से लोगों को गंगा घाट व साईं मंदिर के इतिहास की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed