फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The life of common people has become difficult due to the anti-people policies of the government.

Ghazipur News: सरकार की जनविरोधी नीतियों से कठिन हो गया आम लोगों का जीवन

Fri, 31 Oct 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The life of common people has become difficult due to the anti-people policies of the government.
गाज़ीपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बाराचवर ब्लॉक कमेटी की बैठक स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को हुई। इस मौके पर पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण किसान, मजदूर, छात्र, नवजावान, महिलाओं, कर्मचारियों एवं आम लोगों का जीवन कठिन हो गया है। भ्रष्टाचार, महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा की हालत खराब है। सामान्य लोगों की पहुंच से दूर है। पब्लिक सेक्टर का धड़ल्ले से निजीकरण किया जा रहा है।इससे रोजगार की स्थिति सिकुड़ गई है। बेरोजगारों की बेशुमार बढ़ोत्तरी हो गई है। विद्युत बिलों की मनमानी से उपभोक्ता बेहाल हैं। यह सरकार लोकतंत्र, संविधान को तिलांजलि देने पर तुल गई है। ऐसी दशा में वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए मजबूत वाम एकता एवं धर्मनिरपेक्ष एकजुटता कायम करना होगा। ब्लॉक मंत्री रामपरीखा यादव ने कार्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। इस पर नरसिंह यादव, केशव पहलवान, रामशंकर चौहान, भृगुनाथ, मुन्ना प्रजापति, दिनेश चौहान, ओमप्रकाश गुप्ता आदि ने विचार प्रकट किया। अंत में गहन विचार के बाद 8 दिसंबर को सरजू पांडेय पार्क में होने वाले शताब्दी समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।बैठक की अध्यक्षता नरसिंह यादव एवं संचालन रामपरीखा यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed