फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The Lieutenant Governor joined the Kalash Yatra with Bhagwat on his head

सिर पर भागवत रख कलशयात्रा में शामिल हुए उपराज्यपाल

Tue, 01 Nov 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The Lieutenant Governor joined the Kalash Yatra with Bhagwat on his head
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को अपने पैतृक गांव मोहनपुरा पहुंचकर अपने आवास के परिसर में स्थित ठाकुर जी के मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण का संकल्प लिया। गांव से सटे मगई नदी से जल भरकर कलश यात्रा निकली जिसके अगुवा सिर पर श्रीमद्भागवत महापुराण लेकर चल रहे उपराज्यपाल रहे । पूजन की प्रक्रिया कथा वाचन वाराणसी के आचार्य श्रीकृष्ण दीक्षित एवं उनके सहयोगियों की ओर से संपन्न कराई गई।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मंगलवार की सुबह अपने पैतृक गांव मोहनपुरा पहुंचे। पूरे परिवार के साथ ठाकुर जी के मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का संकल्प लिया। उसके बाद व्यास पीठ एवं कथावाचक आचार्य के विधि-विधान से पूजन के बाद कथा की शुरुआत कराई।
विज्ञापन

कथा शुरू होने के बाद उपराज्यपाल अपने प्रोटोकॉल के अनुसार सड़क मार्ग से वाराणसी प्रस्थान कर गए। इस अवसर पर इफ्को के निदेशक डीसीएफ गाजीपुर के चेयरमैन विजयशंकर राय, पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, भाजपा के जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय, प्रवीण सिंह, ओमप्रकाश राय, सुनील सिंह, विरेंद्र राय, अरविंद राय, नरेंद्रनाथ सिंह, अमिताभ सिन्हा, मुहम्मदाबाद के ब्लाक प्रमुख अवधेश राय, आनंद राय, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन देवप्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य रविंद्रनाथ राय, कृष्णानंद राय, सुजीत सिन्हा, अभिनव सिन्हा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामवासियों का कुशलक्षेम पूछा
मुहम्मदाबाद। उप राज्यपाल से मिलने के लिए पहुंचे ग्रामवासी एवं इलाके के अन्य लोगों से उन्होंने बारी-बारी कुशल क्षेम एवं हालचाल लिया। सबके साथ फोटो खिंचवाई। उनके आने से पहले गांव की प्रमुख सड़कों एवं मार्गों पर स्वच्छता विभाग की टीम की ओर से जोरशोर से साफ-सफाई की गई थी। यही नहीं पुलिस प्रशासन की टीम जगह-जगह पर सुरक्षा के लिए मुस्तैद दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed