फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The last span of the rail-cum-road bridge climbed, celebrated happiness

रेल सह सड़क पुल का अंतिम स्पैन चढ़ा, फूटे पटाखे, बंटी मिठाईयां

Thu, 23 Dec 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The last span of the rail-cum-road bridge climbed, celebrated happiness
गंगा नदी पर बन रहे रेल सह सड़क पुल के चौदहवें स्पैनों के अंतिम पैनल के इरेक्शन का काम अंतिम चरण में - फोटो : GHAZIPUR
गंगा नदी पर निर्माणाधीन रेल सह सड़क पुल के चौदहवें और अंतिम स्पैन को चढ़ाने का काम बृहस्पतिवार को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। इस खुशी में एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन के इंजीनियरों और अधिकारियों ने बृहस्पतिवार की शाम आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई। स्पैन के अंतिम पैनल के इरेक्शन का काम जारी है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों का कहना है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले एक हफ्ते में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

चौदह पिलरों पर टिका यह रेल सह सड़क पुल की चौड़ाई 16.9 मीटर के आसपास है। इसमें कुल चौदह स्पैनों में 170 पैनल हैं। चार स्पैनों की डैक स्लैब की ढलाई का काम पूरा हो चुका है। पांचवें स्पैन की ढलाई आधे से अधिक हो चुकी है। शेष के ढलाई के लिए शटरिंग का काम जारी है। ढलाई की पूरी प्रक्रिया को मार्च 2022 में पूरा करने का लक्ष्य है। इसके साथ ही स्पैनों एवं पिलरों को एक-दूसरे से बेयरिंग लगा फिक्स करने का काम किया जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद पूरे रेल सह सड़क पुल के फाइनल पेंटिंग का काम शुरू किया जायेगा। पुल के विद्युतीकरण, नई लाइन, स्लीपर का काम भी होना है। पूर्वांचल का दूसरा रेल सह सड़क पुल है जो अपने आप में तकनीक का बेजोड़ नमूना है। इसका वजन 16 हजार टन के आसपास है। निर्माणाधीन यह पुल वाराणसी स्थित मालवीय ब्रिज से भी लंबा है जो प्रदेश का पहला रेल सह सड़क पुल है। यह स्ट्रील ट्रस डिजाइन पर बन रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में कार्यदायी संस्था एसपी सिंग्ला कंशट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर अमनदीप गोयल ने बताया कि रेल सह सड़क पुल के लैंडिग का काम पूरा कर लिया गया है। सिर्फ अंतिम पैनल के मेंबरों के इरेक्शन का काम चल रहा है। जिसे अगके एक हफ्ते में पूरा कर लिया जायेगा। इस पूल को आगामी मानसुन से पहले हर हाल में पूरा कर लिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

(फोटो भी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed