गाजीपुर। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजना पहुंच सकें। इस सोच के साथ सरकार कार्य कर रही है। यह बातें राज्यमंत्री ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विजय लक्ष्मी गौतम ने बुधवार को करंडा के चोचकपुर में आयोजित अनुसूचित जाति सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास, पेंशन, शौचालय आदि महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है। सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसके पहले जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उनको बुके, अंगवस्त्र व संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया गया। जिला पंचायत सदस्य शैलेश राम ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान में पंच तीर्थ स्थलीय का निर्माण कराया गया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय व संचालन पुनवासी राम ने किया।
अमृत सरोवरों पर लगाए जाएं फलदार पौधे -गाजीपुर। अमृत सरोवरों पर फलदार पौधे लगाए जाएं, ताकि आने वाली पीढि़यों को इनका लाभ मिल सकें। यह निर्देश ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास विकास ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विजय लक्ष्मी गौतम ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिया। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकासखंडों में जन चौपाल के माध्यम से समाज के निचले पायदान पर मौजूद लोगों को लाभपरक योजनाओं का लाभ दिया जाए। कोई भी पात्र सरकार की योजनाओं से वंचित न रहे। योजनाओं का लाभ देने में किसी भी प्रकार का भेदभाव न किया जाए। स्वयं सहायता समूहों को स्वावलंबी बनाया जाए। अधिकारी एक पेड़ मां के नाम पर जरूर लगाएं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य शैलेश राम, मुख्य विकास अधिकरी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, डीसी मनरेगा विजय यादव आदि मौजूद रहे। संवाद