फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The killer of the salesmen did not get hold of the police of the bridge

पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा सेल्समैन का हत्यारा

Fri, 03 Jul 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
The killer of the salesmen did not get hold of the police of the bridge
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के सरायमुराद अली गांव में सेल्समैन की हुई हत्या के 24 घंटे बाद भी नामजद हत्यारा पुलिस की गिरफ्त से दूर है। यही नहीं अब तक अज्ञात आरोपितों को भी चिन्हित नहीं किया जा सका है। जबकि हत्याकांड का जल्द पर्दाफाश एवं हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार की तलाश का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

अवैध रूप से आरोपितों द्वारा शराब मांगने एवं सेल्समैन द्वारा सहयोग नहीं करने से नाराज बाइक सवार हत्यारों ने धारदार हथियार से गर्दन पर वारकर मौत के घाट उतार दिया था। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने आस-पास के लोगों को दहशत में डाल दिया। इधर देर शाम बिहार प्रांत के समस्तीपुर से पहुंचे मृतक के परिजनों को पुलिस ने शव सौंप दिया। सेल्समैन का शव देख परिजन बिलखने लगे। इधर पुलिस टीम नामजद आरोपित को गिरफ्तार करने के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। साथ ही विभिन्न बिंदुओं पर जांच भी की जा रही है। गठित टीम की ओर से लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed