फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The Katra gang targeted a father and son...before the murders, the gang had organized a liquor and goat party

Ghazipur News: कटरा गैंग के निशाने पर थे पिता-पुत्र...हत्या से पहले गैंग ने की थी शराब व बकरा पार्टी

Tue, 02 Jun 2026 12:47 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर Updated Tue, 02 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The Katra gang targeted a father and son...before the murders, the gang had organized a liquor and goat party
शहर के अष्टभुजी कॉलोनी स्थित आवास पर मृतक विनीत राय के पिता आलोक राय से मुलाकात करते व्यापारी स
गाजीपुर। कटरा गैंग के निशाने पर बिंदु होटल के मालिक आलोक राय और उनके दोनों बेटे विनीत व आदेश राय थे। गैंग के बदमाश लगातार तीनों की रेकी कर रहे थे। सरगना शंकर पांडेय ने वारदात को अंजाम देने के लिए गैंग के बदमाश कमलेश चौधरी को तीन तमंचे दिए थे। विनीत राय की हत्या से पहले गैंग ने फुल्लनपुर इलाके में शराब और बकरा पार्टी की थी। इसके बाद जिस तरीके से विनीत राय की गोलियां बरसा कर हत्या की गई थी, उसे सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था। चर्चा है कि शंकर पांडेय बिहार से अवैध असलहों की तस्करी भी करता है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हत्यारों ने रेकी कर यह पता लगा लिया था कि तीनों लोग किस समय कहां-कहां आते जाते हैं। कहां पर उनकी मौजूदगी रहती है। शंकर पांडेय मौका देखकर दुश्मनी निकालने में कभी नहीं चूकता है। 20 दिन पहले शंकर पांडेय ने शास्त्रीनगर के पास एक युवक की पिटाई की थी। युवक की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी थी। मामला पुलिस तक पहुंचा था लेकिन सुलह-समझौते से मामला समाप्त हो गया था। होटल मालिक के बेटे की हत्या को अंजाम देने वाले शंकर पांडेय और उसके साथियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी है।
विज्ञापन

बिहार, मऊ, वाराणसी व भांवरकोल इलाके में दबिश, संदिग्धों को उठाया
गाजीपुर। विनीत राय हत्याकांड के तीन दिन बाद भी पुलिस की टीमें खाली हाथ हैं। बिहार, मऊ, वाराणसी व भांवरकोल के इलाके में पुलिस की टीमें दबिश दे रहीं लेकिन संदिग्धों को उठाकर पूछताछ भी कर रही हैं। कटरा गैंग के शरणदाताओं और रिश्तेदारों के जरिए हत्यारों तक पहुंचने का तरीका भी काम नहीं आ रहा है। होटल मालिक व होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक राय के बेटे की हुई हत्या ने जनपद को झकझोर दिया है। पुलिस की कार्रवाई पर आमजनों की निगाह बनी हुई है और चर्चा है कि आखिरकार पुलिस अब तक हत्यारोपियों को क्यों नहीं गिरफ्तार कर पा रही है जबकि हत्या में शामिल आरोपी सभी नामजद हैं। पुलिस सर्विलांस का भी सहारा ले रही है मगर यह दांव भी खाली पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस, सर्विलांस, एसओजी की चार टीमें लगातार हत्यारों तक पहुंचने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। बिहार, वाराणसी, मऊ और भांवरकोल इलाके में भी दबिश दी गई है। जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। - डॉ. राकेश मिश्रा, एएसपी सिटी गाजीपुर।

बेबस पिता की आंखें हर किसी से पूछ रहीं आखिर कब मिलेगा न्याय
गाजीपुर। विनीत राय की गोली मारकर हत्या की वारदात ने हर किसी को आहत कर दिया है। घर के बरामदे में बैठे बिंदु होटल के मालिक व पिता आलोक राय की बेबस आंखें हर किसी से पूछ रही हैं कि आखिरकार कब उनके बेटे को न्याय मिलेगा। हर किसी की जुबां पर वारदात की कड़ी निंदा तो हत्यारों को पकड़ने में नाकाम पुलिस के प्रति आक्रोश झलक रहा है। एडीजी, डीजीपी और डीएम के न्याय के आश्वासन पर आलोक राय और उनके परिजनों की आस टिकी हुई है। आलोक राय बेटे को खोने से पूरी तरह टूट गए हैं। रिश्तेदार, परिचित व आसपास के लोग सांत्वना दे रहे हैं तो वह सिर्फ यही पूछ रहे हैं आखिरकार कब न्याय मिलेगा। बात करते समय रह-रहकर उनके होठ कांप उठते हैं तो कभी कभी उनका दर्द छलक पड़ता है। अगर उनके शिकायती पत्रों और प्राथमिकी को पुलिस ने गंभीरता से लिया होता तो शायद उनके बेटे की हत्या नहीं हुई होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed