{"_id":"6a7cd5cf2758ddde9e0cbdc6","slug":"the-issue-of-school-closures-heated-up-at-the-sps-pda-jan-panchayat-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-158036-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सपा की पीडीए जन पंचायत में स्कूल बंद करने का मुद्दा गरमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सपा की पीडीए जन पंचायत में स्कूल बंद करने का मुद्दा गरमाया
विज्ञापन
मौधिया गांव में सपा के पीडीए जन पंचायत में शामिल पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर व जिलाध्यक्ष गोपाल स
मौधिया गांव में बुधवार को आयोजित समाजवादी पार्टी की पीडीए जन पंचायत में शिक्षा, बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार प्रदेश में 26 हजार स्कूल बंद कर गरीबों को शिक्षा से वंचित करने की साजिश कर रही है।
उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और उद्योगपतियों को कथित तौर पर बढ़ावा देने के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। रामजतन राजभर ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के कारण आम जनता और गरीब परेशान हैं। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। पीडीए समाज के लोगों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की अपील की।
सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर जनता का विश्वास तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है और थाना, तहसील व जिला स्तर पर आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कमजोर और गरीब वर्ग की समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर वर्ष 2027 में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को फिर मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेने की अपील की। अध्यक्षता शिवपूजन राजभर ने की।