फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The issue of malpractices in the medical college will be raised in the assembly.

Ghazipur News: मेडिकल काॅलेज की दुर्व्यवस्थाओं का मुद्दा विधानसभा में उठेगा

Fri, 22 Sep 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
The issue of malpractices in the medical college will be raised in the assembly.
मेडिकल काॅलेज की दुर्व्यवस्था का कारण प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य मंत्री हैं: सदर विधायक
विज्ञापन

फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। सपा के सदर विधायक जैकिशन साहू ने बृहस्पतिवार को महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल काॅलेज अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां भर्ती मरीजों से बातचीत कर मिलने वाली चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली। कहा कि यहां की दुर्व्यवस्था का मुद्दा विधानसभा में उठाई जाएगी।
विधायक ने कहा कि जितना विश्वास लोगों काे मेडिकल काॅलेज पर है, वह व्यवस्था धरातल पर नहीं है। जिला अस्पताल को समाप्त कर यहां के लोगों के साथ विश्वासघात किया गया है। अगर जिला अस्पताल को मेडिकल कालेज बनाना था तो पहले जिला अस्पताल बना लिया गया होता, तब मेडिकल काॅलेज घोषित किया होता। आधे से ज्यादा मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हो जाते हैं।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज की दुर्व्यवस्था का कारण प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य मंत्री हैं। कोई कार्य सुचारू रूप से यहां संचालित नहीं हो रहा है। कहा कि एक्स-रे केंद्र पर मरीजों की भीड़ लगी रह रही है, यहां गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज खड़ा नहीं हो सकता है। सिटी स्कैन के लिए भीड़ लगी हुई है। डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ गई और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह से लड़खड़ा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed