फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The incident of snatching turned out to be false, the fight took place over old rivalry.

Ghazipur News: छिनैती की घटना निकली झूठी, पुरानी रंजिश को लेकर हुई थी मारपीट

Fri, 13 Sep 2024 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
The incident of snatching turned out to be false, the fight took place over old rivalry.
मरदह। थाना क्षेत्र के सिगेंरा गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अंडरपास से सेवठा गांव निवासी दो सगे भाइयों से डेढ़ लाख रुपये छिनैती करने की घटना झूठी निकली। मामले में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी। पुलिस ने जांच के बाद पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की धर पकड़ में जुट गई है।
विज्ञापन

सेवठा गांव निवासी दो सगे भाई शशिकांत सिंह और सत्येंद्र सिंह ट्रक चलवाते हैं। वृहस्पतिवार कासिमाबाद से ट्रक का हिसाब करके घर वापस आ रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के पास पहले घात लगाए लोगों ने हमला कर घायल कर दिया था। पीड़ितों ने डेढ़ लाख रुपये पुलिस को छिनैती की सूचना दी। लेकिन जांच पड़ताल में मामला मारपीट का निकला। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि छिनैती की कोई घटना नहीं हुई है। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है। बेलसड़ी गांव निवासी पांच नाबालिग नामजद आरोपियों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी मिली है, मारपीट का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed