फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The importance of agricultural machinery is increasing in farming and gardening

Ghazipur News: खेती और बागवानी में बढ़ता जा रहा है कृषि यंत्रों का महत्व

Sun, 06 Apr 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
The importance of agricultural machinery is increasing in farming and gardening
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद अटारी कानपुर के निर्देशन एवं अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (आईआरआरआई) दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आईएसएआरसी) की ओर से सार्वजनिक फसल कार्यक्रम और जेटीडब्ल्यू पर जागरूकता कार्यक्रम चंवर ग्राम में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर परिषद के निदेशक डॉ. शांतनु कुमार दूबे ने कहा कि खेती बाड़ी और बागवानी में कृषि यंत्रों का महत्व दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आज खेती-किसानी के कामों से संबंधित कई प्रकार के कृषि यंत्र एवं मशीनें आ गई हैं, जिनसे कम समय और कम श्रम में अधिक कार्य लिया जा सकता है। इनसे किसानों की खेती बाड़ी और बागवानी के काम आसानी से पूरे हो जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसी ही एक मशीन है जो गेहूं की बुवाई के लिए उपयोग में ली जाती है, जिसका नाम जीरो टिलेज सीड ड्रिल मशीन है।
जीरो टिलेज (बिना जुताई के सीधी बुआई) विधि का तात्पर्य एक बार में ही जीरो टिलेज सीड ड्रिल मशीन द्वारा फसल की बुआई करने से है। इस विधि के अंतर्गत पिछली फसल के 30 से 40 प्रतिशत अवशेष खेत में रहने पर भी बुवाई करने से बीज, सिंचाई एवं पानी कम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्पादन 20 से 25 प्रतिशत बढ़ जाता है। एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान एवं गेहूं के उत्पादन में किसानों की लागत में 3500 से 4000 रुपये की बचत हो जाती है। कार्यक्रम में डॉ. सुधांशु सिंह, डॉ. आरके मलिक, डॉ. जयप्रकाश, डॉ. बीपी सिंह, उप कृषि निदेशक अतींद्र सिंह, डॉ. विनोद कुमार सिंह, किसान अमरजीत सिंह, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. सुरेश कनौजिया, डॉ. आरके सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed