फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The hot winds scorched the earth, it kept burning

Ghazipur News: गर्म हवाओं के थपेड़ों ने झुलसाया, तपती रही धरती

Mon, 02 Jun 2025 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
The hot winds scorched the earth, it kept burning
गाजीपुर। सोमवार को दोपहर में गर्म हवाओं के थपेड़ों ने झुलसा दिया। इससे लोग पसीने-पसीने रहे। वातावरण इस कदर गर्म रहा कि धरती में भी तपन महसूस की गई। हालांकि गर्म हवाओं के झोंके तेज नहीं थे लेकिन रह-रहकर चल रही गर्म हवाओं ने असर दिखाया।
विज्ञापन

जनपद में सोमवार अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में चिलचिलाती धूप ने बेहाल किया। इसके कारण नगर में लोगों का आवागमन हो गया। जबकि ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने दोपहर के समय आवागमन से परहेज किया। सुबह नौ बजे से ही पारा चढ़ने लगा था। दोपहर तक धूप इस कदर रही कि बाहर निकलना दुश्वार हो गया।
विज्ञापन

शाम पांच बजे के बाद ही नगर में लोग खरीदारी करने के लिए अपने घरों से बाहर निकले। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि जनपद में औसतन 18 से 20 प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed