फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The heat of the mountains descended on the city

Ghazipur News: शहर में उतर आई पहाड़ों वाली गरमाहट

Mon, 28 Nov 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
The heat of the mountains descended on the city
गाजीपुर। ठंड का मौसम शुरू होने के साथ ही गर्म कपड़ों की दुकानें जगह-जगह लग गई हैं। खासतौर से नेपाल और तिब्बत की महिला कारोबारियों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर दुकानें लगा ली गईं हैं। शहर के मिश्र बाजार में करीब तीन सप्ताह से गर्म कपड़ों का नेपाल हिमालयन काठमांडू बाजार लगा है। यहां 500 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक के गर्म कपड़े उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

यहां लगीं ऊनी कपड़ों के दुकानों की पूरी जिम्मेदारी महिलाएं ही संभालती हैं। बाजार मूल्य से कम दाम पर बेहतर क्वालिटी स्वेटर, शाल, जैकेट, मॉफ्लर आदि कपड़े मिलते हैं। ठंड का मौसम शुरू होते ही नेपाल और तिब्बत से महिलाएं परिवार के साथ गर्म कपड़े लेकर आ जाती हैं और पूरे ठंड के मौसम में व्यापार करने के बाद लौटती हैं।
विज्ञापन

दुकान लगाने वाली इन महिलाओं का कहना है कि सर्दी के मौसम में वहां खेती प्रभावित हो जाती है और व्यापार को और कोई साधन नहीं है। इससे उनका परिवार काफी संघर्षों से चलता है। ऐसे में वे विभिन्न शहरों में स्टाल लगाकर गर्म कपड़े बेचती है। इससे अच्छी आय हो जाती है। यहां होने वाली आय से गांव में घर का निर्माण या कोई बड़ा कार्य कर लेती हैं। बताया कि बाजार में इस बार 500 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक के गर्म कपड़े उपलब्ध है। इस बार बिक्री कुछ ठीक नहीं है। कोरोना काल से पूर्व बिक्री अच्छी होती थी। फिलहाल स्थिति है कि एक सप्ताह में एक स्टाल की बिक्री तीन से चार हजार रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed