फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The heat of March broke the record of the year 2023

Ghazipur News: वर्ष 2023 के रिकॉर्ड को मार्च की गर्मी ने तोड़ा

Wed, 19 Mar 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The heat of March broke the record of the year 2023
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। अब तक मार्च में पड़ी गर्मी ने वर्ष 2023 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। यह संकेत दर्शा रहा है कि अब कि मई और जून में प्रचंड गर्मी पड़ेगी। इसकी गवाही मौसम का बदलता मिजाज भी दे रहा है। मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है।
वर्ष 2023 में मार्च में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई। 2025 में मार्च में अभी तक अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। जबकि इस महीने में 13 दिन और शेष बचे हैं। गर्मी के तेवर फरवरी से ही दिखने लगे थे।
विज्ञापन

इस बार फरवरी में उस स्तर से गर्मी नहीं पड़ी, जितनी पिछले वर्षों में पड़ती थी। समय से पहले गर्मी का आहट होने से किसान चिंतित हैं। विशेष रूप से गेहूं की खेती करने वाले किसान, उन्हें गेहूं के दानों का पतला होने की आशंका सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम के तल्खी का सीधा असर गेहूं के उत्पादन पर पड़ेगा। इससे किसानों की आय प्रभावित होगी। मौसम विशेषज्ञ आने वाले दिनों में मौसम के और भी तल्ख होने की भविष्यवाणी कर रहे हैं।
वहीं आमजन इस बात को लेकर फिक्रमंद हैं कि जब मार्च में गर्मी के ऐसे संकेत हैं, तो फिर अप्रैल और मई में क्या हाल होगा। भगवान भास्कर धरती को तपाने का काम करेंगे।

कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि वर्तमान में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चल रहा है। 15 मार्च को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस था। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed