फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The groom returned without the bride, the lover was sent to jail

Ghazipur News: बगैर दुल्हन के लौटा दूल्हा आशिक को भेजा जेल

Fri, 19 May 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
The groom returned without the bride, the lover was sent to jail
दुल्हन की मांग भरने वाले सिरफिरे आशिक को जेल
विज्ञापन

दुल्हन के पिता की तहरीर पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात स्टेज पर दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने वाले सिरफिरे आशिक पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। बिरनो थानाक्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात बरात आई थी। कन्या पक्ष के लोग बरातियों की व्यवस्था में लगे थे। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर बैठे थे। इसी दौरान सिरफिरा आशिक पहुंचा और दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। इस पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
इसके बाद उसे इलाज के लिए भेजा गया। इधर, पंचायत होने के बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही घर चला गया। दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष से खानपान और व्यवस्था में खर्च हुए रुपये वसूल लिए। घटना के दूसरे दिन थाने पर पहुंचे दुल्हन के पिता ने सिरफिरे आशिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी रामशीष को उसके गांव से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। बिरनो थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात बारात आई हुई थी। कन्या पक्ष के लोग बारात के खाने-पीने से लेकर मिष्ठान की व्यवस्था में लगे हुए थे। सब कुछ बहुत ही अच्छी तरह से चल रहा था। महिलाएं मंगल गीत गा रही थी। दूल्हे और दुल्हन के बीच वरमाला भी पहनाया जा चुका था। इसी बीच स्टेज पर सिरफिरा आशिक पहुंचा और दुल्हन की मांग को सिंदूर से भर दिया। यह देख आसपास खड़े घराती पक्ष के लोग आशिक को पकड़ लिए और जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। घायल सिरफिरे आशिक को इलाज के लिए भेजा गया। इधर काफी देर तक पंचायत होने के बाद दुल्हा बिना दुल्हन ही घर वापस चला गया। वहीं दुल्हन पक्ष ने दुल्हा पक्ष से खानपान और व्यवस्था में खर्च हुए रुपए को भी दंड लगाते हुए वसूल लिया। घटना के दूसरे दिन थाने पर पहुंचे पीड़िता के पिता ने सिरफिरे आशिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी रामशीष उर्फ बुल्ला को उसके गांव से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed