{"_id":"646672acc3df6bdc8e0612e4","slug":"the-groom-returned-without-the-bride-the-lover-was-sent-to-jail-ghazipur-news-c-20-1-vns1027-213013-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बगैर दुल्हन के लौटा दूल्हा आशिक को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बगैर दुल्हन के लौटा दूल्हा आशिक को भेजा जेल
विज्ञापन
दुल्हन के पिता की तहरीर पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात स्टेज पर दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने वाले सिरफिरे आशिक पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
बिरनो थानाक्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात बरात आई थी। कन्या पक्ष के लोग बरातियों की व्यवस्था में लगे थे। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर बैठे थे। इसी दौरान सिरफिरा आशिक पहुंचा और दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। इस पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद उसे इलाज के लिए भेजा गया। इधर, पंचायत होने के बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही घर चला गया। दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष से खानपान और व्यवस्था में खर्च हुए रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन
घटना के दूसरे दिन थाने पर पहुंचे दुल्हन के पिता ने सिरफिरे आशिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी रामशीष को उसके गांव से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। बिरनो थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।