{"_id":"6803f51f363dc7c66c046e5a","slug":"the-groom-died-of-electric-shock-a-day-before-the-wedding-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-131350-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: शादी से एक दिन पहले कंरट से दूल्हे की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: शादी से एक दिन पहले कंरट से दूल्हे की माैत
विज्ञापन
मनिहारी। शादियाबाद थानाक्षेत्र के गोपपुर गांव में शुक्रवार की देर रात दुखद घटना हुई। शादी से एक दिन पहले दूल्हे की करंट लगने से मौत हो गई।
वह शादी से पूर्व आयोजित रामचरित मानस पाठ के दौरान पंखा लगा रहा था। पंखे में करंट उतर रहा था। युवक करंट की चपेट में आ गया। भावी दूल्हे की मौत की खबर मिलते ही दुल्हन की तबीयत भी बिगड़ गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोपपुर गांव निवासी चंदन सिंह (27) की शादी ज्ञान प्रकाश सिंह की बेटी साक्षी सिंह निवासी एएन 925 काशीपुरम कॉलोनी, सीरगोवर्धन बीएचयू वाराणसी के साथ होनी थी। बरात 20 अप्रैल को जानी थी। शुक्रवार की शाम हल्दी की रस्म को परिवार के लोग हर्षोल्लास के साथ मना रहे थे।
घर में सुबह से अखंड रामचरितमानस पाठ चल रहा था। हल्दी की रश्म के बाद चंदन सिंह भोजन करने के बाद छत से उतरे और जहां अखंड पाठ चल रहा था, वहां पहुंचे। परिवार के लोग और रिश्तेदार छत पर ही खाना खा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चंदन सिंह रामायण पाठ करने वाले लोगों के पास लगे पंखे को दूसरी तरफ घुमाने के लिए जैसे ही पकड़े, करंट की चपेट में आ गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते, उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।