{"_id":"634eef551319601655186280","slug":"the-greenery-of-the-stars-and-pillars-should-not-be-heavy-ghazipur-news-vns679732775","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारों खभों की हरियाली कहीं न पड़ जाए भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारों खभों की हरियाली कहीं न पड़ जाए भारी
विज्ञापन
सुहवल में बिजली के पोल एवं तार पर जगह-जगह लापरवाही की हरियाली निकल आई है। ये हरियाली कहीं विभाग पर भारी न पड़ जाए। लोगों का कहना है कि इससे हादसे की आशंका सता रही है, जिसके चलते उपभोक्ताओं के घरों की बत्ती गुल हो सकती है।
लोगों का आरोप है कि कहना है कि विभाग की इसी लापरवाही की वजह से आए दिन लो वोल्टेज, तार टूटना ,विद्युत पोलों से शॉर्ट सर्किट से निकलने वाली चिंगारियों की वजह से हादसे होते रहते हैं। लेकिन शिकायतों के बावजूद विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। लोगों ने कहा कि आए दिन विभागीय उदासीनता के चलते क्षेत्र के विभिन्न हाईटेंशन एवं एलटी विद्युत पोल तारों पर जंगली घास और हरियाली उग आई है। शायद ही कभी इसकी सफाई होती हो।
गांव, कस्बों, मोहल्लों सहित विभिन्न हाईवे एवं अन्य मार्गों किनारे विभाग की गुजरती ऊर्जा निगम की विद्युत लाइनों, पोलों पर हरियाली की टहनियां और लटकती बेल हादसों को न्योता दे रही हैं। लेकिन विभाग द्वारा इस ओर ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि विभाग की देखरेख के अभाव में चारों तरफ बहुत जगह ऐसे है हाईटेंशन, एलटी विद्युत पोल तार पर हरियाली की टहनियां चारों तरफ से फैली हुई है। गांव, सड़कों के किनारे का शायद ही कोई हिस्सा ऐसा बचा हो जहां पेड़ों से होकर लाइन न जाती हो। विभाग की उदासीनता जन सुरक्षा पर कभी भी भारी पड़ सकती है। इस संबंध जेई दुर्गविजय प्रसाद ने बताया कि बहुत जल्द ही पोल तारों से हरियाली साफ करा दिया जाएगा।