फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The government should conduct a survey of the damage and compensate the farmers for their crops.

Ghazipur News: नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को फसलों की क्षतिपूर्ति दे सरकार

Mon, 03 Nov 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
The government should conduct a survey of the damage and compensate the farmers for their crops.
करहिया गांव में पंपसेट लगाकर धान की खेत से बारिश का पानी निकालते किसान। संवाद
गहमर। चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से मौसम के बदले मिजाज ने क्षेत्र के किसानों पर कहर बरपा दिया है। बीते दिनों हुई तेज वर्षा और तूफानी हवाओं ने धान व सब्जी की फसलों को भारी क्षति पहुंचाई है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर उन्हें क्षतिपूर्ति अनुदान दिया जाए ताकि वे फिर से खेती की तैयारी कर सकें। किसानों का कहना है कि यह तूफान वर्ष 2014 में आए फेलिन तूफान की यादें ताजा कर गया है। उस समय फेलिन ने कटाई के लिए तैयार गेहूं की फसल को बर्बाद कर दिया था। तब सरकार ने सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिया था। उसी तरह इस बार मोंथा तूफान ने खेतों में पानी भर दिया है। तेज हवा और मूसलाधार बारिश से धान की फसलें खेतों में ही गिरकर सड़ने लगी हैं। कई किसानों ने पंपसेट लगाकर खेतों से पानी निकालना शुरू कर दिया है। किसानों के अनुसार धान की फसल पककर तैयार थी और कटाई शुरू होने ही वाली थी, लेकिन तूफान के असर से डेढ़ से दो फीट तक पानी भर जाने से पूरी फसल चौपट हो गई। करहिया के किसान परमानंद शर्मा और सुमन राम, वहीं खुदरा के किसान अनिल उपाध्याय, घनश्याम उपाध्याय और सियाराम यादव ने बताया कि इस बार धान की बंपर उपज की उम्मीद थी, मगर तूफान ने सब चौपट कर दिया। अब धान की बर्बादी के साथ गेहूं की बोवाई भी प्रभावित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed