फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The government is running a repression campaign against the forces in favor of justice

न्याय की पक्षधर ताकतों के खिलाफ सरकार चला रही दमन अभियान

Tue, 19 Jul 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The government is running a repression campaign against the forces in favor of justice
यूपीपीए जैसे काले कानून को रद्द करने, गाजीपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित करने आदि सवालों को लेकर भाकपा माले और इंकलाबी नौजवान सभा (इंनौस) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित धरना सभा में पार्टी के जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि न्याय की पक्षधर ताकतों के खिलाफ सरकार दमन अभियान चला रही है। जमीनी वास्तविकता और झारखंड की सच्चाई पर राज्य को जवाबदेह बनाने की कोशिश करने वाले पत्रकारों को चुप कराया जा रहा है। उन्होंने गिरफ्तार पत्रकारों को बिना शर्त रिहा करने की मांग उठाई। उन्होंने प्रेस की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की मांग की। कहा कि अब तक बरसात न होने से किसानों की धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। हैंडपंप से लेकर नलकूप तक से पानी निकलना बंद हो गया। पीने योग्य पानी सहित सिंचाई के लिए पानी नहीं चल पा रहा है। उन्होंने गाजीपुर जिले सहित उत्तर प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित करने, सूखाराहत देने की मांग की। कहा कि आम गरीब आदमी के उपयोग में आने वाले ब्रांडेड उत्पादों जैसे आटा, चावल, मैदा, सूजी, दाल, चावल, गेहूं पर सरकार ने पांच फीसद जीएसटी लगाकर उसे और महंगा कर दिया है। आम आदमी की खरीद से जरूरी चीजें बाहर हो गई है। उन्होंने जरूरी चीजों पर से जीएसटी वापस लेने की मांग की। अंत में राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र तहसीलदार सदर को सौंपा। सभा में इंनौस जिलाध्यक्ष लालजी वनवासी, मनोज कुशवाहा, आलोक कुमार रोहित, मोती प्रधान, प्रमोद कुशवाहा, जैनुल बशर, रमेश कुमार, मुश्ताक अली, किशन कुमार, संजय भारती, जानदेव ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता डा. इकबाल और संचालन योगेंद्र प्रताप भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed