फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The government is not concerned with the problems of the people

Ghazipur News: सरकार को जनता की समस्याओं से सरोकार नहीं

Mon, 08 Sep 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
The government is not concerned with the problems of the people
जमानिया रामलीला मैदान में आयोजित मजदूर-किसान महापंचायत में बोलते किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव
जमानिया। भाकपा-माले और उससे संबंद्ध अखिल भारतीय किसान महासभा, अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा की ओर से स्थानीय रामलीला मैदान में विभिन्न मुद्दों को लेकर मजदूर किसान महापंचायत का आयोजन सोमवार को किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाकपा माले की केंद्रीय कमेटी के सदस्य और अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि लोग अपने जीवन की जरुरतों के लिए जद्दोजहद में लगे हैं। सरकार को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें जीवन के जरूरी मुद्दों पर संघर्ष करते हुए वोटर अधिकार, नागरिकता एवं लोकतंत्र को बचाने की दोहरी लड़ाई एक साथ लड़नी होगी। पार्टी के जिला सचिव ओमप्रकाश सिंह ने सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत में प्रस्ताव पारित कर अधिक बिजली बिल वापस लेने, स्मार्ट मीटर योजना रद्द करने, वनवासियों सहित सभी गरीबों को उनके घरों की घरौनी देने, बाढ़ राहत राशि तत्काल देने सहित आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम जमानिया के नाम सौंपा गया। इस मौके पर विजयी वनवासी, श्यामप्यारी, पांचरतन कुशवाहा, अमरनाथ मौर्य, जगदीश वनवासी, जयचंद भारती आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed