फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The government is emotionally exploiting the people of the state

प्रदेश की जनता का भावनात्मक शोषण कर रही सरकार

Thu, 02 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The government is emotionally exploiting the people of the state
विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लालबिहारी यादव का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर माल्यार्पण कर बृहस्पतिवार को स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक जैकिशन साहू ने कहा कि इनके मनोनयन से गाजीपुर ही नहीं बल्कि पूरा पूर्वांचल गौरव की अनुभूति कर रहा है। वह संघर्ष के पर्याय हैं। उनके संघर्ष और समर्पण का ही परिणाम है कि आज उनको पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद के पद पर स्थापित किया है।
विज्ञापन

स्वागत से अभिभूत लालबिहारी यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति अपने मनोनयन के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पार्टी ने विधान परिषद में नेता विरोधी दल बनाकर जो भरोसा और विश्वास उन पर जताया है उस भरोसे और विश्वास पर वह शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे। भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह सरकार केवल प्रदेश की जनता का भावनात्मक शोषण कर रही है। इसका गरीबों के सुख-दुख से कुछ भी लेना-देना नहीं है। अतिक्रमण के नाम पर उजाड़े जा रहे रेहड़ी पटरी के दुकानदारों की चर्चा करते हुए कहा कि इन गरीब दुकानदारों की रोजी-रोटी की व्यवस्था कर लेने के बाद इन्हें इनके स्थान से हटाना चाहिए था लेकिन बिना सूझ-बूझ का परिचय दिए जिला प्रशासन ने इनको उजाड़ने का काम किया है। इस अवसर पर सुधीर यादव, मन्नू सिंह, मारकंडेय यादव, फेंकू यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, डॉ. समीर सिंह, अतीक अहमद राईनी, मदन यादव, राजकिशोर यादव, भानू यादव, कमलेश यादव, राजेंद्र यादव, रविंद्र यादव, गोवर्द्धन यादव, छोटेलाल यादव, सीताराम, अनिल यादव, ओमप्रकाश यादव, देवचंद राम, बृजदेव खरवार, जुम्मन, अजय यादव, अशोक कुमार बिंद आदि उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed