फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bikes stolen from wedding venues, hospitals, and nursing homes; 3 arrested

Ghazipur News: शादी समारोह, अस्पताल और नर्सिंग होम से चुराते थे बाइक, 3 गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bikes stolen from wedding venues, hospitals, and nursing homes; 3 arrested
गाजीपुर। शादी समारोह, मैरिज हॉल, अस्पताल और नर्सिंग होम जैसे भीड़ वाले स्थानों से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले अंतर जनपदीय बाइक चोरों के गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एसपी विनय कुमार सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन के सभागार में बताया कि स्वाट टीम और जंगीपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 मोटरसाइकिल, एक बाइक का इंजन और कटे हुए पुर्जे बरामद किए गए हैं। आरोपी वाहन चोरी करने के बाद अलग-अलग स्थानों पर छिपाते थे। फिर उनके पुर्जे काटकर बेच देते थे।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि 27 अक्तूबर की रात में सूचना पर जंगीपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवेश राजभर, अतुल सिंह और नीरज राजभर के रूप में हुई है। तीनों जिले के कटया गांव के निवासी और दोस्त हैं। एसपी के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने वाहन चोरी कर उनके पुर्जे बेचने की बात बताई। इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और 450 रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ आसपास के जिलों से भी संपर्क कर रही है। जंगीपुर थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed