{"_id":"68545f2c06a57e01370f6018","slug":"the-government-is-discriminating-against-teachers-syeda-shadab-fatima-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-134523-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने शिक्षकों के साथ भेदभाव कर रही है : सैयदा शादाब फातिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने शिक्षकों के साथ भेदभाव कर रही है : सैयदा शादाब फातिमा
विज्ञापन
प्रदेश की पूर्व मंत्री सैयदा शादाब फातिमा ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मान देने का काम मुलायम सिंह यादव की सरकार ने किया था। उसी काम को सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगे बढ़ाया, लेकिन वर्तमान सरकार ने वित्तविहीन शिक्षकों को मिलने वाले मानदेय पर रोक लगाकर उनके मान-सम्मान पर ठेस पहुंचाने का काम किया है। वह क्षेत्र के एक इंटर काॅलेज में बुधवार की देर शाम वित्तविहीन शिक्षक संघ के सम्मेलन में बोल रही थी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा भेदभाव का शिकार शिक्षक हुआ है। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षकों का सम्मान लौटाने का काम किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लालबिहारी यादव ने कहा कि सड़क से लेकर सदन तक वित्तविहीन शिक्षकों की लड़ाई लड़ने का काम किया है। जब तक सफलता नहीं मिल जाती यह लड़ाई जारी रहेगी। स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों की समस्या को लेकर सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती है। पूर्व सहकारिता मंत्री सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार वित्तविहीन शिक्षकों के प्रति उदासीन है। इसकी लड़ाई शिक्षकों को एकजुट होकर लड़नी होगी। इस मौके पर बृजभान सिंह बघेल, धर्मेंद्र यादव, रामदरश यादव, शमीम अहमद, कौशल तिवारी, मौलवी हफीजुर्रहमान, वेदप्रकाश तिवारी, मिन्हाज अंसारी, रामायन, सलमान अली खान, इंद्रजीत कुमार, जफर अकील आदि उपस्थित थे। सम्मेलन की अध्यक्षता वित्तविहीन शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रेयाज अहमद अंसारी और संचालन शशिकांत सिंह ने किया।