{"_id":"5f05ccb88ebc3e639f71d8e1","slug":"the-girl-who-was-going-to-get-milk-was-first-kidnapped-and-raped-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: दूध लेने जा रही युवती को पहले किया अगवा फिर दुष्कर्म, आरोपी धराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: दूध लेने जा रही युवती को पहले किया अगवा फिर दुष्कर्म, आरोपी धराया
Wed, 08 Jul 2020 07:10 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 08 Jul 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को दूध लेने जाते समय दूसरे गांव के युवक ने अगवा कर मंगलवार की देर शाम दुष्कर्म कर दिया। जानकारी होते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बुधवार की सुबह आरोपी को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद उसे संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
पुलिस की मानें तो युवती देर शाम दूध लेने घर से बाहर गई थी। इसी दौरान तेज बारिश होने के चलते वह घर करीब 500 मीटर दूर एक मकान में रुक गई। युवती को अकेला देखकर पास के गांव के ही युवक ने उसके साथ दुराचार किया और किसी को घटना को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन
काफी देर होने के बाद जब परिवार के सदस्य युवती की तलाश करते वहां पहुंचे तो उसे बेसुध देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद परिजन सीधे थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। उधर पुलिस टीम ने आरोपी युवक को धर-दबोचा व चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
मुुहम्मदाबाद सीओ विनय गौतम ने बताया कि आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया गया है, जबकि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।