फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The girl jumped in the Ganges, saved

युवती ने गंगा में लगाई छलांग, बचाया

Wed, 01 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The girl jumped in the Ganges, saved
नगर कोतवाली के रजागंज चौकी स्थित हमीद सेतु से मंगलवार की देर शाम एक 22 वर्षीय अज्ञात युवती ने गंगा में छलांग लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय मछुआरों की मदद से पानी से बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त करीमुद्दीनपुर थाना के नसीरपुर गांव निवासी के रूप में हुई। इधर जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

हमीद सेतु पर लोगों का आवागमन जारी था। इसी दौरान देर शाम इधर-उधर देखने के बाद एक युवती गंगा में कूद गई। इससे पुल से गुजर रहे राहगीरों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही रजागंज पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी गंगा के किनारे पहुंचे और स्थानीय मछुआरों की मदद से तलाश शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद अचेतावस्था में युवती को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने युवती को ग्रामीणों की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। उसके पास मिले आधार के जरिए उसकी पहचान करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी अनुष्का यादव के रूप में हुई। पुलिस घटना की जानकारी परिजनों को दी। युवती अब खतरे से बाहर है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस घटना के बाद छानबीन में जुट गई कि आखिर किन कारणों से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। इस संबंध में रजागंज चौकी इंचार्ज रामाश्रय राय ने बताया कि युवती को नदी से सकुशल बचा लिया गया है।
विज्ञापन

रेलिंग पर जाली लगाने की मांग
सुहवल। वहीं इस घटना के बाद राहगीरों में इस बात को लेकर तरह तरह की चर्चाएं है कि यह सेतु एक तरह से सुसाइड प्वांट बन चुका है। लोगों ने प्रशासन से मांग किया कि पुल के दोनों तरफ रेलिंग के उपर लोहे की जाली लगाई जाए, जिससे इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाने में मदद मिल सके। लोगों ने बताया कि इस पुल से अब तक अनगिनत लोग छलांग लगा चुके है, जिसमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed