फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   :The fountain installed at Mahuabagh intersection costing Rs 5 lakh has been closed for a month.

:महुआबाग चौराहे पर पांच लाख से लगा फौव्वारा एक माह से बंद

Fri, 31 Jan 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
:The fountain installed at Mahuabagh intersection costing Rs 5 lakh has been closed for a month.
गाजीपुर। महुआबाग चौराहे की सुंदरता के लिए पांच लाख रुपये से बना फौव्वारा एक माह से बंद है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से फौव्वारा चालू कराने की मांग की है। महुआबाग स्थान नगर का प्रमुख स्थान है। इस क्षेत्र में बीएसए कार्यालय के साथ ही विभिन्न बैंकों के सरकारी व निजी कार्यालय हैं। साथ ही कई प्रतिष्ठित व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी हैं। यहां रोजाना हजारों लोग आते हैं। महुआबाग व्यवसाय की दृष्टि से वीआईपी क्षेत्र है। इसके आसपास कई कॉलोनियां हैं। वर्ष 2023 में महुआबाग चौराहे का सुंदरीकरण हुआ था। इसी दौरान यहां फव्वारा लगाया गया था। स्थानीय मनोज कुमार चौरसिया ने बताया कि काफी दिनों से फौव्वारा बंद है। इससे चौराहे का आकर्षण खत्म हो गया है। कमला राय ने कहा कि महुआबाग चौराहे की सुंदरता बढ़ाने को लेकर पहल होनी चाहिए। रुस्तम ने कहा कि फौव्वारा शुरू होने से चौराहे की सुंदरता बढ़ जाएगी। इस संबंध में ईओ नगर पालिका अमिता वरुण ने कहा कि रात के समय नगर के फौव्वारे चलते हैं। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed