फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The former head of the husband's death murder Harendra

पूर्व प्रमुख पति का हत्यारोपी हरेंद्र की मौत

Thu, 14 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 14 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
The former head of the husband's death murder Harendra
आरोपी
करंडा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख पति अमरनाथ यादव की हत्या के मामले में जिला जेल में बंद हरेन्द्र सिंह की बुधवार की सुबह वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। पेट दर्द की शिकायत पर उसे उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया था।
विज्ञापन


करंडा ब्लाक के सुआपुर गांव निवासी पूर्व प्रमुख पति अमरनाथ यादव की हत्या 30 जनवरी की सुबह वाराणसी में कर दी गई थी। इस मामले में अमरनाथ के पुत्र ने प्रमासपा नेता अरुण सिंह, आजमगढ़ के तरवा गांव निवासी हरेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान मनोज सिंह, रिंकू सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 6 फरवरी को पुलिस ने नंदगंज के वरहपुर पुलिया के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि अरुण सिंह को उनके नारी पचदेवरा स्थित विद्यालय से पकड़कर पुलिस ले गई थी।
विज्ञापन


11 अप्रैल को जिला जेल में बंद हरेन्द्र (30) की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। पेट दर्द की शिकायत पर जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसकी तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार की शाम चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इस संबंध में प्रभारी जेलर राजकुमार वर्मा ने बताया कि हरेन्द्र की आंत में तकलीफ थी। उसे चिकित्सकों की सलाह पर वाराणसी ले जाया गया था। उस दौरान उसकी पत्नी संध्या भी साथ थी। मृतक प्रमासपा नेता अरुण सिंह का रिश्तेदार बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed