{"_id":"6a6a60b3f41af2a7b70a957d","slug":"the-flower-market-has-been-decked-out-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-157054-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: फूलों का बाजार सज गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: फूलों का बाजार सज गया
विज्ञापन
कामाख्या धाम में सजा फूलों की दुकान। संवाद
सावन माह की शुरुआत के साथ ही जिले में फूलों का बाजार सज गया है। फूल कारोबारियों को इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है। बढ़ती मांग को देखते हुए व्यापारियों ने वाराणसी से विभिन्न प्रकार के फूलों का स्टॉक मंगाया है। बाजार में गुलाब 100 से 120, गेंदा 120 और बेला 400 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
फूल व्यवसायी विरेंद्र माली और शुभम ने बताया कि सावन में भगवान शिव के भक्त जलाभिषेक के साथ पुष्प और मालाएं भी अर्पित करते हैं। इसी वजह से इस महीने फूलों की मांग और बिक्री दोनों बढ़ जाती हैं।
जिले के प्रमुख शिव मंदिरों के आसपास फूलों की दुकानें सज गई हैं। गंगा घाटों पर भी फूल और पूजन सामग्री की दुकानें लगी हैं। दुकानदारों का कहना है कि सावन में मांग बढ़ने के साथ फूलों की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
फूलों के साथ दुकानों पर बेलपत्र की भी अच्छी बिक्री हो रही है। भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र का विशेष महत्व होने के कारण श्रद्धालु बड़ी संख्या में इसकी खरीदारी कर रहे हैं।