फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The flour mill operator committed suicide by hanging himself

Ghazipur News: आटा चक्की चलाने वाले ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Mon, 14 Apr 2025 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
The flour mill operator committed suicide by hanging himself
नंदगंज। थाना क्षेत्र के सिहोरी गांव में रविवार की रात एक दुकानदार ने आटा चक्की की दुकान में लगे टिनशेड के लोहे की पाइप में गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

सिहोरी गांव निवासी सूर्यवंशी विश्वकर्मा (26) पोखरा स्थित दुकान में आटा चक्की चलाते थे। प्रतिदिन सुबह वह उठकर गाय को चारा डालते थे। सुबह आटा चक्की की दुकान बंद थी और गाय को चारा भी नहीं पड़ा था। सुबह करीब सात बजे छोटा भाई सर्वजीत विश्वकर्मा जब दुकान के अंदर गया तो देखा कि सूर्यवंशी टिनशेड में लगे लोहे की पाइप में गमछे के फंदे से लटके हैं। इस पर उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूर्यवंशी छह भाई और तीन बहनों में चौथे नंबर पर थे और शादी नहीं हुई थी। उनके भाई सर्वजीत ने बताया कि भइया रात में खाना खाकर सो गए थे। मां अंजू देवी के साथ घर वालों का रो रोकर हाल बेहाल है। बड़े भाई श्रीनिवास ने थाने में तहरीर दी है कि भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उपचार चल रह था। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed