फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The flag hoisting ceremony will take place at 8:30 AM on Republic Day.

Ghazipur News: गणतंत्र दिवस पर 8.30 बजे होगा ध्वजारोहरण

Wed, 21 Jan 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The flag hoisting ceremony will take place at 8:30 AM on Republic Day.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। गणतंत्र दिवस की तैयारियों पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम अविनाश कुमार की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए। सुबह 7.30 बजे स्कूली बच्चों की ओर से प्रभातफेरी दो भागों में निकाली जाएगी।
एक प्रभातफेरी टाउनहाल से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी पर पहुंचकर समाप्त होगी, जबकि दूसरी प्रभातफेरी पीजी काॅलेज चौराहा से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी पर समाप्त होगी।
विज्ञापन

सभी सरकारी भवनों पर सुबह 8.30 बजे झंडा अभिवादन एवं राष्ट्रगान होगा। संविधान में उल्लिखत संकल्प लिया जाएगा। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रभातफेरी से वापस आये बच्चों, सम्मानित अतिथियों एवं नागरिकों को मिष्ठान वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

झंडारोहण के बाद 8.40 बजे कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी की ओर से एवं तहसीलों में संबंधित उप जिलाधिकारियों की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/सैन्य कर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

9.00 बजे नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों की ओर से अपने क्षेत्र में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारियों की ओर से महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभी टाउन एरिया के सटे ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
सभी मलिन बस्तियों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। मलिन बस्ती तुलसी सागर एवं महाजन टोली में स्वास्थ कैंप लगाकर निशुल्क दवा वितरण का आयोजन किया जाएगा।
सुबह नौ बजे सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सरकारी योजनाओं के बारे में संगोष्ठी आयोजित कर उपस्थित सभी बच्चों को पंजरी हलवा एवं लड्डू का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed