फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The first phase of polling today in four blocks

पहले चरण के लिए चार ब्लाकों में मतदान आज

Fri, 27 Nov 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Fri, 27 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
The first phase of polling today in four blocks
पंचायत चुनाव के पहले चरण में चार विकासखंडों में शनिवार को मतदान कराया जाएगा। ग्राम पंचायत के प्रधान पद की 373 एवं सदस्य पद की 4649 सीट के लिए 6 लाख 86 हजार से ज्यादा मतदाता 2512 उम्मीदवारों की किस्मत का
विज्ञापन


फैसला करेंगे। इसके लिए संबंधित ब्लाकों में 1102 मतदान स्थल बनाए गए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच होने वाले चुनाव की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

पंचायत चुनाव के दूसरे दौर में प्रधान एवं सदस्य पद के लिए चुनाव कराया जा रहा है। चार विकासखंडों सैदपुर, सादात, जखनिया एवं मनिहारी ब्लाक के 54 न्याय पंचायतों में प्रधान पद की 373 सीट के लिए चुनाव मैदान में 2512 उम्मीदवार
विज्ञापन


ताल ठोंक रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा उम्मीदवार मनिहारी ब्लाक में हैं। सैदपुर की 98 ग्राम पंचायत के लिए 594, सादात में 88 सीट पर 611, जखनिया की 90 सीट के लिए 602 तथा मनिहारी ब्लाक की 97 सीट पर 705 प्रत्याशियों के बीच
विज्ञापन
विज्ञापन


घमासान होगा। इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 363598 पुरुष एवं 322540 महिला सहित कुल 686138 मतदाता करेंगे। मतदान के लिए सभी चार ब्लाकों मेें 414 मतदान केन्द्र एवं 1102 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इसमें सैदपुर में

108 मतदान केन्द्र एवं 303 मतदान स्थल, सादात में 92 और 256, जखनिया में 101 एवं 263 और मनिहारी ब्लाक में 113 मतदान केन्द्र और 280 मतदान स्थल पर मतदाता मतदान करेंगे। मतदान के समय में इस बार बदलाव किया गया


है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर साढ़े 4 बजे तक कराया जाएगा। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रत्येक विकासखंड में 2-2 सहित कुल 8 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 14-14 सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित 56 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed